शुक्रवार, 15 मई, 2020 राशिफल

Last Updated 15 May 2020 12:20:51 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 15 मई, 2020 राशिफल।


शुक्रवार, 15 मई, 2020 राशिफल

मेष : भावुवता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। समय का पूर्ण उपयोग करें।
बृषभ : सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। किसी संबंध को लेकर संजीदा होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवय रंग लायेगी।       
मिथुन : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता रहेगी।
कर्क : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। रोजगार में व्यस्तता के साथ परिजनों के लिए भी समय निकाले। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
सिंह : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ेगा।   

कन्या : भाग्य से प्राप्त सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने। आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बनें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी।              
तुला : कुछ पारिवारिक चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कुछ संबंधों को लेकर मन खिन्न होगा। नये उत्साह व उमंग का संचार होगा।
वृश्चिक : किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। मन मौज मस्ती समय ब्यर्थ करेगा।  
धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ मिलेगा। दूसरों की आलोचना न करें। नीरस स्वभाववश रचनात्मक कार्यों को पूर्ण करेंगे।      
मकर : काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। हमेश मजाक के मूड मे रहना ठीक नहीं है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।      
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।
मीन : अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। किसी नये संबंध से लाभ संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment