17 से 23 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 17 May 2020 12:13:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 से 23 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


17 से 23 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल


रविवार, 17 मई, 2020
मेष-इस सप्ताह  प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताओं से ग्रसित रहेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित तहोंगे। कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।   
वृषभ-इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर बनेंगे और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। भौतिक सुख-साधनों में व्यय संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।     
मिथुन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कर्क-इस सप्ताह क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंता संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोगसे उत्साह में वृद्धि होगी।    
सिंह-राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साह का संचार होगा। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।  
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।     
तुला-इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। नकारात्मक विचारों को न हावी होने दें। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय हो सकता है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
वृश्चिक-काल्पनिकता से परे अपनी योजनाओं को सार्थक करने का प्रयास करें। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। बहुत दिनों से आपके ऊपर भावुकता हावी हो रही है, जिसका आपके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।   
धनु-कार्य की पुरानी स्थितियां बदल गयी हैं और नयी चुनौतियां सामने हैं। अब उसका हल निकालने के बारे में गंभीरता से सोच-विचार करें।
मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता का योग है। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। घर-परिवार में खुशहाल माहौल होगा।
मकर-अच्छी संभावनाएं नयी उमंग का संचार करेंगी। संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। पुरानी बातों को सोचना
छोड़ें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। रोजगार में परिवर्तित स्थितियां अरुचिकर लगेंगी। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से छवि कुप्रभावित होगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। विद्यार्थियों के लिये ग्रहों की अनुकूलता लाभदायक होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। 
मीन-इस सप्ताह पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अपने कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों एवं आधुनिक ढ़ंग विकास का मार्ग बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आप में मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लेने का हुनर है। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। कई क्षेत्रों में आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment