सोमवार, 9 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 09 Mar 2020 12:41:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 9 मार्च, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 9 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती है। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नए साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है।        
बृषभ : कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी बिचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।
मिथुन : अत्याधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं।    
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा। जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। अभिव्यक्ति निकट सम्बन्धों आपकी अच्छी छबि बनेगी।   

सिंह :  किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है। परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा।       
कन्या : बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल के आसार बनेंगे। किसी नए कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव।       
तुला : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सम्बन्धों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। महत्हपूर्ण क्षेत्रो में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।     
वृश्चिक : हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है।  शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
धनु :  दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने दें। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियाँ मन पर दबाव बनाएंगी।           
मकर : जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लाये, अपनी क्षमताओं पर भरासो करें। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याऐं हल होंगी। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।
कुंभ : अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में बृद्धि होंगी। आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होंगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।      
मीन :  किसी नए रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रह वश मन में सम्बन्धों के प्रति राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मकता को न पालें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment