8 से 14 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 08 Mar 2020 03:15:39 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 से 14 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


8 से 14 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारम्परिक व धार्मिक कार्यों मे आस्था बढ़ेगी। सामाजिक व व्यवसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने मे आपको सक्षम होंगे। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा।
वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। नये आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। राजनीतिकज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार व  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र मे अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वो के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा।
मिथुन-अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग है। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। वाणी पर संयम रखे और संबंधों में मधुरता लाने की चेष्ठा करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठावें। सम्वेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह  शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। 

कर्क-कुछ नई महत्वाकांक्षाएं आप पर प्रभावी होगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन नये-नये विचरो से प्रभावित होगा। राजनैतिक सक्रीयता बढ़ेगी। नये धनागम का स्रोत बनाऐगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय व्यक्तियों से निकटता प्रगति के ओर अग्रसर करेगा।  सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय मे सन्तुलन बनावें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। किसी कुन्ठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों  कटुता न पैदा करें। अपने आवश्यकता पूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण करें क्योंकि कार्य क्षेत्र में यह आपके छवि पर बुरा प्रभाव डालता है।
सिंह-अच्छे बिचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार प्रभावित हो सकता है। कुछ बिशेष सफलताओ के आसार बनेगा। आकस्मिक कोई नई आशा की किरन मन में जगेगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केन्द्रित होगा। किसी नये कार्य मे रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। घर-परिवार मे जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा।
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। कुछ देनदारियां भी आपको हतोत्साहित कर सकती है परन्तु सप्ताह अन्त मे आकस्मिक धनागम से उत्साह का संचार होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। शुक्रवार व शनिवार को कमजोर मनोवलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केन्द्रित होगा।
तुला-मन में पुरानी और व्यर्थ की बातों को जगह न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र मे प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। किसी मांगलिक आयोजन मे सम्मलित होने का अवसर प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में विरोधियों के सक्रीयता से सावधान रहें। भावनात्मक रिश्तों को लेकर आपका मन संजीदा होगा।  राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बन सकती है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
वृश्चिक-कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  उसके प्रति चिन्तित होगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं को हल होगा। अपने मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दें। कोई लंबी दूरी की यात्रा के योग है। कुछ भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। व्यवसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। राजनैतिक क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा।  सोमवार व बुद्धवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों के पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। 
धनु-भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्याधिक व्यय के योग है। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। भावनात्मक रिश्तो एव प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। कुछ व्यस्तता भरा सप्ताह कहा जाएगा। चिन्ता छोड़ सकारात्मक चिदशा में परिश्रम पर ध्यान देवे। आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे।
मकर-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकता है अत: इसमें सुधार लावें। सोमवार व मंगलवार को पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन मे सक्रीयता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। 
कुंभ-बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि यह संबंधों में मधुरता लाएगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। आपकी अच्छी भावनाऐं आपके मकसद सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। रविवार व मंगलवार को एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। सुन्दर संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। मुश्किल से मुश्किल परीस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लेवे। शुक्रवार व शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।
मीन-अनवरत् परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। राजकीय कर्मचारियो के लिए ब्यस्तता का समय होगा।  बिद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातो से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेवें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनैतिज्ञो से निकटता व राजनैति सक्रीयता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment