शनिवार, 7 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 07 Mar 2020 12:38:52 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 7 मार्च, 2020 का राशिफल।


शनिवार, 7 मार्च, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:39, काशी-प्रात: 06:15, कानपुर-प्रात: 06:26, पटना-प्रात: 06:06, देहरादून-प्रात: 06:34, गोरखपुर-प्रात: 06:14, लखनऊ-प्रात: 06:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:24, काशी-सायं 06:03, कानपुर-सायं 06:13, पटना-सायं 05:54, देहरादून-सायं 06:20, गोरखपुर-सायं 06:01, लखनऊ-सायं 06:10 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 03.48, काशी-अप. 03.30, कानपुर-अप. 03.39, पटना-अप. 03.21, देहरादून-अप. 03.41, गोरखपुर-अप. 03.26, लखनऊ-अप. 03.36 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:42, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05:13, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:26, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 05:05, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:42, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:14, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:24 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 14, शक् संवत् 1940। फाल्गुन शुक्ल द्वादशी, संवत् 2076, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 24, प्रविष्टें। रजब्ब 11, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी प्रात: 09:28 बजे तक तदन्तर त्रयोदशी तिथि शुरु। पुष्य नक्षत्र प्रात: 09:05 बजे तक तदन्तर ओषा नक्षत्र शुरु। अतिगण्ड योग अर्धरात्रियोत्तर 01:07 बजे तक तदन्तर सुकर्मा योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। गोबिन्द द्वादशी, शनिप्रदोष व्रत, पुत्रार्थियो का व्रत करना चाहिए, यायीजय योग प्रात: 09:29 बजे से, गुरु उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 06:11 बजे प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर ठंडक रहेगी। कुछ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में बदली या वष्रा के आसार हैं। पूर्व-दक्षिण समुद्रीतटीय क्षेत्रों पर तेज वष्रा संभव। शेष मध्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा।



मेष : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। कुछ नयी अभिलाषाएं उत्साहित करेंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय संभव। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ  :परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।              
मिथुन : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं।        
कर्क : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी।             
सिंह : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां  अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। शासन-सत्ता से  जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।   
कन्या : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। भावना से उद्वेलित आपका मन  निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पिता के सहयोग से राहत मिलेगी। 
तुला : बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। पूर्वाग्रहवश संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें।      
वृश्चिक : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे।     
धनु : भावनाओं पर नियन्तण्ररख दयित्वों के प्रति सजग हों। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। 
मकर : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। 
कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूलता रहेगी। 
मीन : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। नये संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment