शुक्रवार, 6 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 06 Mar 2020 02:19:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 6 मार्च, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 6 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। श्रेष्ठजनों का सानिध्य ऊर्जावान बनायेगा। संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। संतान संबंधित दायित्व पूर्ण होंगे।  
बृषभ : बड़ों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।    
मिथुन : निकट संबंधों मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।  
कर्क : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं।  



सिंह : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। 
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।   
तुला : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।  राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।      
वृश्चिक : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।       
धनु : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।     
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।  कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।        
मीन : कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। ग्रहों की अनुकूलता से  अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment