मंगलवार, 10 मार्च, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 10 मार्च, 2020 का राशिफल।
मंगलवार, 10 मार्च, 2020 का राशिफल |
मेष : सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे।
बृषभ : पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
मिथुन : कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है। कही-कही अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपने वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें।
कर्क : निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनायें।
सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।
कन्या : जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।
तुला : कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रुप से नीरस बना सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी कठिनाईयां भी मन को दुखित कर सकती हैं।
वृश्चिक : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रीय करते हुए अपने आपकों उर्जावान बनाए रखें। महत्वपूर्ण दायित्वें पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा।
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ ब्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव होगा। किसी सम्बन्धी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो सकतें है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सम्बन्धों में नैतिक कर्तब्यों बिमुख न हो। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। नए कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।
मीन : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। भावुक्ता ब्यवहार जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।
Tweet |