बृहस्पतिवार, 12 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 12 Mar 2020 12:15:01 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 12 मार्च, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 12 मार्च, 2020 का राशिफल


मेष : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केन्द्रित होगा।     
बृषभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित कर रहा है अत: इसे सुधारें। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केन्द्रित होगा। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। 
कर्क : सुन्दर अभिलाषा मन मे प्रसन्नता लाएगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाए कष्टकारी हो सकती है।     
सिंह : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्य क्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।

कन्या : पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन चिन्तित होगा।
तुला : ग्रहो की अनुकूलता अपके लिए लाभप्रतद है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। पारिवारिक पूर्ति एवं अनावश्यक जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।     
वृश्चिक : बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा।
धनु : विभागीय परिवर्तन से थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग। संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की सूचक है।    
मकर: नयी दिशा में सकारात्मक सोच सफलता के आसार बढ़ेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। दूसरो की आलोचना कर छोड़ अपने को रचनात्मक दिशा में सक्रीय करें।
कुंभ : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। दूसरो की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें।
मीन : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केन्द्रित होगा। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment