शुक्रवार, 13 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 13 Mar 2020 03:59:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 13 मार्च, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 13 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। 
बृषभ : अत्याधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक बनेगा।
मिथुन : ग्रहों की अनुकूलता से प्रयत्न सार्थक होंगे। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे।        
कर्क : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।       

सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। घर में खुशहाली रहेगी।     
कन्या : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।    
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।    
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी।     
धनु : असमाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मकर : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। किसी प्रणय संबंध को लेकर लेकर मन परेशान होगा।    
कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रत्नशील होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा।
मीन : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment