शनिवार, 14 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 14 Mar 2020 01:32:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 14 मार्च, 2020 का राशिफल।


शनिवार, 14 मार्च, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:31, काशी-प्रात: 06:08, कानपुर-प्रात: 06:19, पटना-प्रात: 05:59, देहरादून-प्रात: 06:28, गोरखपुर-प्रात: 06:06, लखनऊ-प्रात: 06:16 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:29, काशी-सायं 06:06, कानपुर-सायं 06:17, पटना-सायं 05:57, देहरादून-सायं 06:25, गोरखपुर-सायं 06:04, लखनऊ-सायं 06:14 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 11.42, काशी-रात्रि 11.12, कानपुर-रात्रि 11.26, पटना-रात्रि 11.04, देहरादून-रात्रि 11.42, गोरखपुर-रात्रि 11.13, लखनऊ-रात्रि 11.24 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:52, काशी-प्रात: 09:33, कानपुर-प्रात: 09:43, पटना-प्रात: 09:24, देहरादून-प्रात: 09:46, गोरखपुर-प्रात: 09:30, लखनऊ-प्रात: 09:40 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 19, शक् संवत् 1940। चैत्र कृष्ण पंचमी, संवत् 2076, सौर (मीन) चैत्र मास की 01, प्रविष्टें। रजब्ब 19, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी प्रात: 06:16 बजे तक तदन्तर षष्ठी तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:25 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात सप्तमी तिथि शुरु। विशाखा चित्रा नक्षत्र अप. 12:20 बजे तक तदन्तर अनुराधा नक्षत्र शुरु। हषर्ण योग सायं 05:38 बजे तक तदन्तर वज्र योग शुरु। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 06:41 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 04:26 बजे से (स्वर्ग), षष्ठी तिथि क्षय, यायीजय योग शुरु अर्धरात्रियोत्तर 04:26 से, यमदंष्ट्र योग अप. 12:20 से अगले दिन सूर्योदय तक, सूर्य संक्रान्ति मीन राशि में पूर्वा. 11:54 बजे, संक्रान्ति का पुण्यकाल पूर्वा. 11:20 से सूर्यास्त तक, खरमास (मीनमास शुरु), सकल्पादि में बसन्त ऋतु प्रयोज्य। 
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में पहले की अपेक्षा ठंड में कमी आयेगी और दिन का मौसम साफ होगा। पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी ठंडक में कमी होगी।



मेष : कुछ नये आसार मन को उत्साहित करेंगे। कुछ कठिनाइयों से मन नकारात्मकता से प्रभावित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा।          
बृषभ : किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न करें। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।  
मिथुन : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। आकसिमक कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।  
कर्क : आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव।  महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। परिजनों का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। क्रोध नियन्तण्ररखें शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।  
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। कायरे के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।  जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।     
कन्या : जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीन भाव न आने दें। अपनी क्षमताओ पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।        
तुला : कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी।  अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। आलस्य का त्याग करें।     
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्यायें हल होती नजर आयेंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। घर में खुशहाली रहेगी।      
धनु : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।       
मकर : काफी सारे अवरोधित कार्यो को हल करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी।    
कुंभ : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।   
मीन : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment