15 से 21 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 15 Mar 2020 12:15:03 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 से 21 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।




15 से 21 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह आपको भाग्य का अनुपम सहयोग मजबूती से मिलेगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बीती बातों को भूलें। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मन को सकारात्मक दिशा दें। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। नई स्थितियों से नई प्रतिभा निखरेगी। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।  

मिथुन-किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। ऐसा तो कदापि नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी ऊर्जा के साथ कार्ररत रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कर्क-इस सप्ताह कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। व्यवहार कुशलता से संबंधों का भूरपूर लाभ उठाएंगे। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
सिंह-पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। सामाजिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति अवसादित कर सकती है। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लायें। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
तुला-इस सप्ताह आपका मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से प्रभावित होगा। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव संभव। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। बिद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन रहेगा।   
वृश्चिक-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु तत्पर हों। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से पकड़ मजबूत होगी। दूसरों की आलोचना करकना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय का योग है। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 
धनु-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो आप इस सप्ताह सगे-संबंधियों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। मन को रचनात्मक दें।
किसी धार्मिक अथवा समाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी सुखद समाचार प्रसन्न होंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने के आसार हैं। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।
मकर-जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। आपको प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय रहेगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें
कुंभ-पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण होगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  
मीन-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति के साथ समझौता करके ही चलें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment