सोमवार, 3 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 03 Feb 2020 12:29:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 3 फरवरी, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 3 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।             
बृषभ : किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।            
मिथुन : किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें।
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।       
सिंह : विरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दशा में परिश्रम तीब्र होगा।         

कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।     
तुला : पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नही देता  निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है।               
वृश्चिक : आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत इसे सुधारें।  अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।        
धनु : दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असरन पड़ने दें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीब्र। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। किसी  यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।     
मकर : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियाँ उत्पन्न होंगी।       
कुंभ : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़े धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।          
मीन: ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment