रविवार, 2 से 8 फरवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 02 Feb 2020 12:34:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार, 2 से 8 फरवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     
वृषभ-अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषिर्त होंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। ईश्वरीय आस्थ में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन में चिंता संभव। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। किसी संबंधी की बातें मन को पीड़ा पहुंचा सकती हैं। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। अच्छे समय का आगाज हो गया है। अब तीव्र परिश्रम करें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे।  कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी।
कन्या-आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। विषम स्थितियों में संयम से काम लें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारी व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
तुला-शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। मन में नकारात्मक शंकाएं घर करेंगी। जीवन साथी की कुछ बातें परेशान करेंगी। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य सम्पन्न होंगे। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। अविवाहितों के विवाह होने का भी समय है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन का भी योग है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें।
वृश्चिक-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय आ गया है। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे। कोई मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के  स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है।
आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद होगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता बढ़ेगी। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-दायित्वो की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक करेंगे। श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
मीन-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में कुछ अनूठी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment