शनिवार, 1 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 01 Feb 2020 01:55:43 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 1 फरवरी, 2020 का राशिफल।


शनिवार, 1 फरवरी, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:09, काशी-प्रात: 06:41, कानपुर-प्रात: 06:53, पटना-प्रात: 06:33, देहरादून-प्रात: 07:09, गोरखपुर-प्रात: 06:42 लखनऊ-प्रात:  06:52 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:59 काशी-सायं 05:41, कानपुर-सायं 05:50, पटना-सायं 05:32, देहरादून-सायं 05:53 गोरखपुर-सायं 05:38, लखनऊ-सायं 05:47 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11.29, काशी-पूर्वा. 11.07, कानपुर-पूर्वा. 11.17, पटना-प्रात: 10.58, देहरादून-पूर्वा. 11.24, गोरखपुर-पूर्वा. 11.05, लखनऊ-पूर्वा. 11.15 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:31, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:03, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:16, पटना-रात्रि 11:55, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:29, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:03, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:13 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय माघ 10, शक् संवत् 1940। माघ शुक्ल सप्तमी, संवत् 2076, सौर (मकर) माघ मास की 20, प्रविष्टें। जमादि उस्सानी 06, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी सायं 06:10 बजे तक तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। अिनी नक्षत्र रात्रि 08:54 बजे तक तदन्तर भरणी नक्षत्र शुरु। शुभ योग अर्धरात्रियोत्तर 06:31 बजे तक तदन्तर शुक्ल योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा शुरु सायं 06:11 बजे से (स्वर्ग), रथ सप्तमी, अचला सप्तमी, मन्वादि 7, विधान 7, आरोग्य 7, चन्द्रभागा सप्तमी, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रात्रि 08:54 बजे तक।      
 

मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर पूर्ववत् दिन की अपेक्षा ठंडक में कमी होगी। मध्य एवं उत्तर क्षेत्रों में भी पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा।

मेष : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।      
बृषभ : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।           
मिथुन : श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।     
कर्क : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। पुराने समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी अवसर बनेंगे। संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी।      
सिंह : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी।     
कन्या : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।  
तुला : भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। शासन-सत्ता के लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक : भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। 
धनु : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।  
मकर : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। घर में खुशहाली रहेगी।     
कुंभ : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। असंयमित शब्दों का प्रयोग न करें।
मीन : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूलता होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment