शुक्रवार, 31 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 31 Jan 2020 06:41:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 31 जनवरी, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 31 जनवरी, 2020 का राशिफल


मेष : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
बृषभ : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाऐंगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी।   
मिथुन : पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। दुबिधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों। संबंधों में ब्यवहारकुशल बनें। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव।   
कर्क : पुराने संबंधों से लाभ संभव।  पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार है।  

सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ ब्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव। अन्तर्मुखी स्वभाव को त्याग बहिरमुखी बनें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है।   
कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। पुरानी समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।    
तुला : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। शासन-सत्ता कें लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।
धनु : संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनावें। बीती बातों का भूलने की चेष्ठा करें। घरेलू दायित्वो के प्रति सक्रीयता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नये उत्साह का संचार करेगा।
मकर : ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा। कुछ आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। 
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन नें स्थान न देवें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।    
मीन : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय की अपेक्षित है। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहशास होगा। राजनैतिक क्षेत्र के ब्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment