बृहस्पतिवार, 30 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 30 Jan 2020 12:51:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 30 जनवरी, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 30 जनवरी, 2020 का राशिफल


मेष : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रीयाशीलता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।    
मिथुन : नई दायित्वें अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कानूनी मामलो में कठिनाईयां संभव। तामसिक विचारों पर नियन्तण्रकरें। उच्च स्तरीय व्यक्तियों के सानिध्य मनोवल मजबूत होगा।
कर्क : परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी। आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभावभाव में थोड़ा लचीलापन लावें।
सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करे। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होगी।
कन्या : अत्याधिक कर्ज भार से मन चिन्तित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।   
तुला : अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरो की अलोचना न करें। थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर देवें। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा। 

वृश्चिक : वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी। नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।    
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति के आसार बनेंगे। कोई अचलसम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिन्तित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। 
मकर : व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा मे प्रयत्न तीव होगा।
कुंभ :  कार्य पेशे में कुछ नई तबदीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।  सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन: अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटुवाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ नीजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment