बुधवार, 29 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 29 Jan 2020 12:34:24 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 29 जनवरी, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 29 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। किसी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।       
बृषभ : नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी बिपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग।         
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
सिंह : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। किसी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विारोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव।     

कन्या : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।      
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता।
वृश्चिक : आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।  जो बीत गयी उसे भूल जीने की चेष्ठा करें। 
धनु : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। दूसरो की आलोचना का अपने मनोवल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। 
मकर : अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्यपूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  
कुंभ : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।     
मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment