मंगलवार, 4 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 04 Feb 2020 12:29:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 4 फरवरी, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 4 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता संभव।          
मिथुन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी,  थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।           
कर्क : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।         
सिंह : मान-प्रतिष्ठा एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।         

कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।          
तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।                  
वृश्चिक : दूसरों की बात इधर से उधर एवं बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। किसी विपरीतलिंगी के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।     
धनु : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
मकर : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी साथ ही आय ने नये स्रोत बनेंगे।  प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।       
कुंभ : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।          
मीन : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे परन्तु आवेश में आकर कोई निर्णय कतई न लें। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व सरगर्मियां बढ़ेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment