बुधवार, 5 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 05 Feb 2020 03:40:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 5 फरवरी, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 5 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : कार्य-पेशे में प्रगति का योग है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होगा। प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। घर-परिवार में खुशहाल माहौल होगा।      
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।     
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएंगे।       
कर्क : कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।  
सिंह : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।  

कन्या : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। पारिवारिक संबंधों में असंतोष की आशंका है। आपका अत्याधिक बोलना या बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है।         
तुला : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति के आसार बनेंगे।       
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।      
धनु : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें।     
मकर : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी भी चीज को अन्डर ईस्टमेट न करें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   
कुंभ : कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकरी दिखाई दे रही है। राजनीतिज्ञों की सक्रियता काफी तेज होगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता बनायें।   
मीन : आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। वक्त के साथ जो हाथ से फिसल गया, उसका पश्चाताप न करें बल्कि सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment