5 से 11 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 05 Jan 2020 02:30:45 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 से 11 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल


5 से 11 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे और अच्छी सफलताएं अर्जित करेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं सतर्क रहें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। कोई रोजगार संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति निकटता छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।

वृषभ-जीवन की झोली में सुख-दुख दोंनों। अत: आत्मविश्वास के साथ सभी स्थितियों से तालमेल बिठाकर चलें। कुशल बौद्धिक क्षमता द्वारा समस्याओं का हल करेंगे। विशेष सफलताओं के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी के वातावरण सुखद लगेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवराध से चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।

मिथुन-निराशावादी विचारों को त्याग सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय अपने दायित्वों पर केंद्रित हों। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनायें। व्यावसायिक लाभ के आसार से उत्साहित होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।      
 
कर्क-मन को रचनात्मक कार्यों में केंद्रित करें। मांगलिक क्रिया-कलापों में व्यस्तता संभव। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। नई अभिलाषाएं मन मे जागृत होंगी। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। माता अथवा निकट संबंधी के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। भावुकतावश किसी संबंधी की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन को उत्साहित करेंगी। रोजगार में अनवरत् श्रम रंग लएगा।   

सिंह-सभी चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। सन्तान संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वयं  के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिजनों को लेकर मन थोड़ा चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी। मन अच्छी भावनाओं से ओतप्रोत होगा।   

कन्या-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। उच्च मनोबल व बौद्धिक क्षमता से आय-व्यय में संतुलन बिठाएंगे एवं विषम स्थितियों में हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति मे अर्थाभाव अवरोधक होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। शुक्रवार एवं  शनिवार को कुशल नियोजन व नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति संभव। 

तुला-आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी कल्पनाओं से ओतप्रोत होगा। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन आशंकित रहेगा। अविवाहितों के विवाह संबंधी प्रक्रियाएं गति पकड़ेंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। रविवार एवं सोमवार को तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। किसी अभिभावक की अस्वस्तता से चिंता संभव। किसी प्रकार की कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से अपयश के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। अत्याधिक भावुकता से संबंध मधुर बनेंगे । 

वृश्चिक-आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाएगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार के अवरोध समाप्त होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाहीवश असफलताओं का जिम्मेदार परिस्थितियों ठहराना ठीक नहीं है। दूसरों में कमियां ढूंढने के बजाय स्वयं को सुधारें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन सिंचित होगा। नये संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता से लाभ संभव।   

धनु-इस सप्ताह महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। पेशे में पूर्ण रुप से केंद्रित होंगे। बिना वजह दूसरों के मामले में न पड़ें। परिश्रम से समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। किसी नये संबंध के प्रति मन उत्साहित होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। उच्छृंखलता पर काबू रख दायित्वों के प्रति सजग हों। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंतित होंगे। वाणी में मधुरता लायें और रिश्तों में सहज बनें। रविवार एवं सोमवार को अपनी मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। नये महत्वपूर्ण दायित्वों के बोझ से मन बोझिल होगा।

मकर-इस सप्ताह कुछ नकारात्मक चिंताएं परेशान करेंगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। राजनीतिज्ञों एवं राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सोमवार व मंगलवार को नवीन योजनाओं कों पूर्ण करने हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। नई अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता क्षेत्र में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। खान-पान में सतर्कता अपेक्षित है, अन्यथा उदर विकार की आशंका है।



कुंभ-विविध प्रकार की भावनात्मक व मानसिक कठिनाइयां संभव किंतु ग्रहों की अनुकूलता से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में परिजनों की मतानेकता से मन दुखी होगा। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कोई नयी रुचि नये व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन के लिए चिंता संभव। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।

मीन-सही दिशा में सकारात्मक प्रयत्न की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में  छबि को कुप्रभावित करेगा। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकांक्षी मन उसकी प्राप्ति हेतु लोलुप होगा। कठिनाइयों के दौर से निकलेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को  विद्यार्थियों की सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेंगी। आकस्मिक कोई सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित समस्याएं हल होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment