शनिवार, 4 जनवरी, 2020, का राशिफल

Last Updated 04 Jan 2020 01:43:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 4 जनवरी, 2020, का राशिफल का राशिफल।


शनिवार, 4 जनवरी, 2020, का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:14, काशी-प्रात: 06:44, कानपुर-प्रात: 06:57, पटना-प्रात: 06:36, देहरादून-प्रात: 07:15, गोरखपुर-प्रात: 06:45 लखनऊ-प्रात: 06:55 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:37 काशी-सायं 05:20, कानपुर-सायं 05:29, पटना-सायं 05:10, देहरादून-सायं 05.30 गोरखपुर-सायं 05:16, लखनऊ-सायं 05:26 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 12.58, काशी-अप. 12.36, कानपुर-अप. 12.47, पटना-अप. 12.27, देहरादून-अप. 12.54, गोरखपुर-अप. 12.34, लखनऊ-अप. 12.44 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01:48, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:21, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:33, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:13, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:45, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:21, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:31 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय पौष 14, शक् संवत् 1940। पौष शुक्ल नवमी, संवत् 2076, सौर (धनु) पौष मास की 21, प्रविष्टें। जमादि-उल-अव्वल 08, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष शुक्ल पक्ष नवमी अर्धरात्रियोत्तर 01:32 बजे तक तदन्तर दशमी तिथि शुरु। रेवती नक्षत्र प्रात: 10:06 बजे तक तदन्तर अिनी नक्षत्र शुरु। शिव योग रात्रि 11:55 बजे तक तदन्तर सिद्ध योग शुरु। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 10:06 बजे मेष राशि में प्रवेश करेग। पंचक (पचखा) समाप्त प्रात: 10:05 बजे तक, यायीजय योग सूर्योदय से प्रात: 10:15 बजे तक, गुरु पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में अप. 04:21 बजे प्रवेश करेगा।       
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फबारी जारी रहेगी और कोहरे का प्रकोप रहेगा। मध्य मैदानी क्षेत्रों में धूप होगी।


मेष : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था में मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।   
बृषभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी में वृद्धि होगी। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।      
मिथुन : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी।  शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।     
कर्क : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।       
सिंह : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।    
कन्या : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से विषम स्थिति में राहत मिलेगी।    
तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। अपेक्षाओं से अधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी।        
वृश्चिक : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।  
धनु : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता उत्पन्न होगी।
मकर : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र मे मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।       
कुंभ : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव।   
मीन : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंन्तण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी  प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment