शुक्रवार, 3 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 03 Jan 2020 12:20:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 3 जनवरी, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 3 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।।    
बृषभ : पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुबिधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। मजाकिया स्वभाव से आपने आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।   
मिथुन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।   
कर्क : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।      

सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।      
कन्या : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।        
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। 
वृश्चिक : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।    
धनु : सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव।      
मकर : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।     
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। 
मीन : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment