बृहस्पतिवार, 2 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 02 Jan 2020 04:38:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 2 जनवरी, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 2 जनवरी, 2020 का राशिफल


मेष : मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कर्जदारों से मन परेशान रहेगा। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें।    
बृषभ : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। कोई सृजनात्मक कार्य संपादित होगा। भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं मन में प्रभावी होंगी। मन सुंदर विचारों से सिंचित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।       
मिथुन : धार्मिक व पारंपरिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें।
कर्क : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्राश्चित भी करें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।   
सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।   

कन्या : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें।  पुरानी बातों कों भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा।  
तुला : मन पर नियंतण्ररखें और कर्तव्यनिष्ठ बने। सगे-संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगायें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।  
वृश्चिक : परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने में केंद्रित होगा। संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल होगा।  
धनु : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।    
मकर : प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा। महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
कुंभ : परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें।   
मीन : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन में चिंता संभव। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment