बुधवार, 1 जनवरी, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 1 जनवरी, 2020 का राशिफल।
![]() बुधवार, 1 जनवरी, 2020 का राशिफल |
मेष : वर्ष का पहला दिन नई आशा का संचार करेगा कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
बृषभ : नये वर्ष के आगमन से मन आसान्वित होगा परान्तु भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने।
मिथुन : वर्ष के पहला दिन उत्साह व मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा।
कर्क : नये वर्ष में प्रवेश पूर्ण उत्साह के साथ होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक प्रसन्नता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।
सिंह : नये वर्ष आपके लिए कई सारी सौगात लेकर आया है। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।
कन्या : नये वर्ष में आपके मन में नई आशाएं जगेंगी। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा देवे। अच्छा होंगा कि परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
तुला : आपके लिए यह नया वर्ष कई मामले में अच्छा है अपने संवेदनशीलता पर नियंत्रण करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए।
वृश्चिक : नया वर्ष अपके लिए काफी अच्छा है। प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे। महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी।
धनु : यह नया वर्ष आपके अन्दर अदभुत परिवर्तन लाएगा। आपके अन्दर काफी साकारात्मकता बढ़ेगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अत: व्यवहारिक बनें।
मकर : नये वर्ष का पहला दिन आपके अन्दर नई आशाएं जगाएगा। आप आज का दिन काफी मौज-मस्ती मे बीताएंगे। लेकिन निर्थक खच्रे पर नियंत्रण करें। महत्वपूर्ण दायित्वो की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
कुंभ : नया वर्ष आपके अन्दर नई आशएं जागृत करेंगी परन्तु आज का दिन आपके लिए सामान्य गुजरेगा। थोड़ा अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
मीन : बहुत ही सुखद समय की शुरुआत होगी। नया वर्ष आपके लिए लाभदायक है। महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।
Tweet![]() |