मंगलवार, 31 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 31 Dec 2019 12:14:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 31 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 31 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। रोजगार क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।     
बृषभ : अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना आपकी सबसे बड़ी मुर्खता है। माता के स्वास्थ के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।
मिथुन : मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव।   

कर्क : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित होगा।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्य्मुखी बनायें। पूजा-पाठ में मन केंद्रित होगा।    
कन्या : भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी।   
तुला : दुविधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावनाप्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें।
वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। बिद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।  
धनु : नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। बाहर लोगों के बीच समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।  
मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति समयानुकूल करने में सक्षम होना प्रगति का सूचक है। धनागम के स्रोत बनेंगे।   
कुंभ : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। नौकरी-पेशे में अधिकारियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।
मीन : बीते हुए कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयास करें। भौतिक-सुख साधन में ब्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment