सोमवार, 30 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 30 Dec 2019 12:29:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 30 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 30 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष: नयी योजनाओं के साथ आपकी सक्रीयता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं के क्रियान्वयन से सफलता अर्जित करेंगे, और अपनी प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति होगी।   
बृषभ: किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रीयता बढ़ने से आपके वर्चस्व में वृद्धि करेगी।  प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।      
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। अच्छी भावनाओं से सम्बन्धों में अच्छी छबि बनेगी।  
कर्क: दूसरों की आलोचना करना अच्छी बात नहीं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।  

सिंह: निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपने प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान कर सही दिशा में परिश्रम करने की आवश्यकता है। नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा।
कन्या: किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।  सामाजिक संबंधों में व्यवहार व वाकपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।       
तुला: शंकाओं पर काबू रखें ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय मत लें। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-छोटी यात्राएं अपेक्षित हैं।   
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वाकपटुता से सम्बन्धों में लोकप्रियता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा।  
धनु: नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक संवेदनशीलता सम्बन्धों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत इस पर नियंत्रण करें।  जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
मकर: समाजिक सम्बन्धों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण करें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। 
कुंभ: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन: धार्मिक व समाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ.ेगी। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता बढ.ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment