29 दिसम्बर, 2019 से 4 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 29 Dec 2019 12:06:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 दिसम्बर, 2019 से 4 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


29 दिसम्बर, 2019 से 4 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृषभ-पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है।

मिथुन-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि इससे संबंधियों के बीच कटुता की आशंका है। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं  बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
सिंह-ईश्वरीय आस्था से पूरिपूण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को कुछ नयी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-ईश्वरीय आस्था से हर समस्या का समाधान होगा। किसी श्रेष्ठजन अथवा निकट परिजन के स्वास्थ को लेकर मन परेशान होगा। विषमेिस्थति में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
तुला-कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। इस सप्ताह बड़े परिवर्तन का समय है। भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। मन ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-अच्छी संभावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियों की आशंका है। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से उत्साहितहोंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। 
आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद होगी। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता से प्रगति होगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण करें।
मकर-अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय संभव। नये दायित्वों की वृद्धि से मन चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। यह सप्ताह सुखद व मांगलिक होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव । शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।
कुंभ-अच्छे विचारों से आंतरिक प्रतिभा उजागर होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय होगा। अनवरत् परिश्रम से महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करेंगे। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन तत्पर होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञोंको समय का विशेष लाभ मिलेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। बीती बातों को भूल संबंधों को मधुर बनायें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने हेतु मन केंद्रित होगा। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment