शनिवार, 28 दिसम्बर, 2019

Last Updated 28 Dec 2019 02:44:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 28 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


शनिवार, 28 दिसम्बर, 2019

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:12, काशी-प्रात: 06:42, कानपुर-प्रात: 06:55, पटना-प्रात: 06:34, देहरादून-प्रात: 07:13, गोरखपुर-प्रात: 06:43 लखनऊ-प्रात: 06:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:32 काशी-सायं 05:16, कानपुर-सायं 05:24, पटना-सायं 05:07, देहरादून-सायं 05.25 गोरखपुर-सायं 05:11, लखनऊ-सायं 05:21 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.53, काशी-प्रात: 08.22, कानपुर-प्रात: 08.36, पटना-प्रात: 08.14, देहरादून-प्रात: 08.54, गोरखपुर-प्रात: 08.24, लखनऊ-प्रात: 08.34 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 07:34, काशी-रात्रि 07:17, कानपुर-रात्रि 07:25, पटना-रात्रि 07:07, देहरादून-रात्रि 07:27, गोरखपुर-रात्रि 07:12, लखनऊ-रात्रि 07:22 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय पौष 07, शक् संवत् 1940। पौष शुक्ल द्वितीया, संवत् 2076, सौर (धनु) पौष मास की 14, प्रविष्टें। जमादि-उल-अव्वल 01, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया पूर्वा. 11:10 बजे तक तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुम्भ राशि में ही संचरण करेगा। मोहम्मद जमादि-उल-अव्वल 5, हिजरी 1441 शुरु, यायीजय योग पूर्वा. 11:10 से सायं 06:43 बजे तक, सर्वार्थसिद्धि योग सायं 06:43 से अगले दिन सूर्योदय तक, त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से पूर्वा. 11:10 बजे तक।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फबारी और कोहरा रहेगा। उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में ठंडक रहेगी। उत्तरीय क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। दिन में मध्य एवं मैदानी क्षेत्रों में धूप रहेगी।

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत साबित करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है।  स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।      
बृषभ : अपने अनुकूल अपेक्षा रखना आपकी सबसे बड़ी मूर्खता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं।   
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। मन में कुछ नयी ईच्छाएं बलवती होंगी।     
कर्क : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। रोजगार में अच्छे आसार खुश रखेंगे।  
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।        
कन्या : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।  विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। संबंधों में मधुरता लायें। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।      
तुला :  दुविधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। अपनी भावुकता पर नियंत्रण करें।  
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। नई सकारात्म सोच से प्रगति के आसार बढ़ंगे। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में मन लगेगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।  
धनु : थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें।      
मकर : आपकी प्रगति संभव। धनागम के स्रेत बनेंगे।  मन की भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यो को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।      
कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था में मन चिंतित होगा।     
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी लेकिन सामाजिक मान-मर्यादा का उल्लंघनन होने दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment