सोमवार, 6 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 06 Jan 2020 12:13:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 6 जनवरी, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 6 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
बृषभ : कुछ असमान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लान्छन के योग है। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नही है।        
मिथुन : सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।   
कर्क : भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा।  प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु सम्बन्धों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।        
सिंह : मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। 

कन्या : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन मे सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।       
तुला : नयी दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।   
वृश्चिक : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है।  किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।
धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।       
मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुबिधा मे रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखे।  आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें।    
कुंभ : अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखे। वर्तमान में कठिनाईयो से  कर सामना करने का समय है। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगो से दूर रहें।    
मीन:  संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी मे संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। नयी कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment