मंगलवार, 7 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 07 Jan 2020 12:30:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 7 जनवरी, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 7 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा। थोड़ा अर्थाभव मन को परेशान कर सकता है।      
बृषभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। प्रतिभाओं के बावजूद आपका हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।         
मिथुन : व्यहार कुशलता से संबंधों में मधुरता लायेंगे।  योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। स्वाभिमानी स्वभाव से लोकप्रिय होंगे। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। 
सिंह : स्वाभिमानी स्वभाव से व्यावहारिक जीवन के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।

कन्या : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। भविष्य के प्रति नकारात्मकता उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये संबंधों का आर्थिक सहयोग मिलेगा।              
तुला : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंतायें। मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।      
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये  आयाम आपको उत्साहित करेंगे।
धनु : सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।    
मकर : रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। नियोजित प्रयास द्वारा बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। 
कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का बहुत ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।      
मीन : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment