बुधवार, 8 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 08 Jan 2020 05:55:36 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 8 जनवरी, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 8 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।         
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।     
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अच्छी छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव।       
कर्क : धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। नवीन आशाएं नये उत्साह  का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।
सिंह : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।

कन्या : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमथर्ता रहेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।     
तुला : दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। संतान संबंधित प्रयास सार्थक होंगे। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।      
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।   
धनु : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।          
मकर : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से अपने आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।         
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। 
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment