बृहस्पतिवार, 9 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 09 Jan 2020 05:11:43 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 9 जनवरी, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 9 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : पूर्वाग्रहवश सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें। भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार लायेंगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।       
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षा अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति समयानुकूल करेंगे। संतान संबंधी दयित्व पूरे होंगे।      
मिथुन : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।        

कर्क : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।     
सिंह : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।    
कन्या : जीविका क्षेत्र मे मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।         तुला:  भावना प्रधान मन रिश्तों से प्रभावित हो सकता है। रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।     
वृश्चिक : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नयी अभिलाषाएं उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे।          
धनु : रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।     
मकर : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।      
कुंभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में मन केंद्रित होगा।    
मीन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment