शुक्रवार, 10 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 10 Jan 2020 05:04:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 10 जनवरी, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 10 जनवरी, 2020 का राशिफल



मेष: भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ाएगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
बृषभ: किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होने से मन प्रसन्नचित होगा। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के योग बन रहे हैं।
मिथुन: कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।  जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।  
कर्क: पूर्वाग्रह वश मन में सम्बन्धों के प्रति नकारात्मक सोच को न पालें। पूजा-पाठ में मन केन्द्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। 
सिंह: महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बन सकती हैं।  

कन्या: पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं।  
तुला: कुछ बाल सुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सम्बन्धों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता  है। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा।      
वृश्चिक: भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का का अहसास करेंगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। लाभकारी सम्बन्धों की नजदीकियां पैदा होंगी।     
धनु: भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर:  पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नए सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।       
कुंभ: कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाकपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगी। शासन-सत्ता के दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।   
मीन: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment