बृहस्पतिवार, 31 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 31 Oct 2019 01:44:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 31 अक्टूबर, 2019 का राशिफल और पंचांग।


बृहस्पतिवार, 31 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:31, काशी-प्रात: 06:04, कानपुर-प्रात: 06:16, पटना-प्रात: 05:56, देहरादून-प्रात: 06:30, गोरखपुर-प्रात: 06:05 लखनऊ-प्रात: 06:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:37, काशी-सायं 05:18, कानपुर-सायं 05:27, पटना-सायं 05:09, देहरादून-सायं 05:31, गोरखपुर-सायं 05:14, लखनऊ-सायं 05:24 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09:39, काशी-प्रात: 09:08, कानपुर-प्रात: 09:22, पटना-प्रात: 09:00, देहरादून-प्रात: 09:39, गोरखपुर-प्रात: 09:09, लखनऊ-प्रात: 09:20 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात 08:23, काशी-रात 08:06, कानपुर-रात 08:15, पटना-रात 07:57, देहरादून-रात 08:16, गोरखपुर-रात 08:02, लखनऊ-रात 08:12 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय कार्तिक 09, शक् संवत् 1940। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2076, सौर (तुला) कार्तिक मास की 15, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 01, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी अर्धरात्रियोत्तर 01:01 बजे तक तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। ज्येष्ठा नक्षत्र रात 09:32 बजे तक तदन्तर मूल नक्षत्र शुरु। शोभन  योग प्रात: 09:44 बजे तक तदन्तर अतिगण्ड योग शुरु। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर रात 09:32 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा अप. 01:25 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 01:01 बजे तक, बुध वक्री रात 09:11 बजे से।

मौसम : उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर रात्रि बर्फ गिरने से रात में ठंड बढ़ने की आशंका है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में रात में मौसम ठंडा होगा। पूर्व-दक्षिण समुद्र-तटीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा संभव।

मेष : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी किंतु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध संभव। पुराने संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। घर में खुशहाली रहेगी।     
बृषभ: कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।    
मिथुन : नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। उच्चस्तरीय लोगों का सानिध्य मनोबल मजबूत करेगा। आलस्य त्यागें।
कर्क : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। समय व स्थिति के साथ लचीलापन लायें। सगे-संबंधियों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
सिंह : मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों में भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा।     
कन्या : अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।   
तुला : अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लिए मन नई-नयी युक्तियों पर केन्द्रित होगा। 
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी, फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। 
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को परेशान करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफल होंगे।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : कार्य-पेशे में कुछ नई तबदीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र में कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।  सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।

समयलाइव डेस्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment