शुक्रवार, 1 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 01 Nov 2019 06:05:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 1 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 1 नवम्बर, 2019 का राशिफल


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:32, काशी-प्रात: 06:05, कानपुर-प्रात: 06:17, पटना-प्रात: 05:57, देहरादून-प्रात: 06:31, गोरखपुर-प्रात: 060:7, लखनऊ-प्रात: 06:15 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:36, काशी-सायं 05:17, कानपुर-सायं 05:26, पटना-सायं 05:08, देहरादून-सायं 05.30, गोरखपुर-सायं 05:14, लखनऊ-सायं 05:44 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10.39, काशी-प्रात: 10.08, कानपुर-प्रात: 10.21, पटना-प्रात: 09.59, देहरादून-प्रात: 09.40, गोरखपुर-प्रात: 10.09, लखनऊ-प्रात: 10.20 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात : 09:15, काशी-रात 08:58, कानपुर-रात 09:07, पटना-रात 08:49, देहरादून-रात 09:07, गोरखपुर-रात 08:54, लखनऊ-रात 09:04 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय कार्तिक 10, शक् संवत् 1940। कार्तिक शुक्ल पंचमी, संवत् 2076, सौर (तुला) कार्तिक मास की 16, प्रविष्टें।  रवि-उल-अव्वल 02, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी अर्धरात्रियोत्तर 00:51 बजे तक तदन्तर षष्ठी तिथि शुरु। मूल नक्षत्र रात 09:53 बजे तक तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र नक्षत्र शुरु। अतिगण्ड योग प्रात: 07:59 बजे तक तदन्तर सुकर्मा योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा। जया पंचमी, सौभाग्य पंचमी, पाण्डव पंचमी, ज्ञान पंचमी (जैन)।

मौसम : पूरे उत्तरीय क्षेत्रों में रात के समय मौसम ठंडा होगा साथ ही धुंध एवं कोहरा रहेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कई स्थानों पर बदली जैसा मौसम होगा। दक्षिणी समुद्रतटीय क्षेत्रों मे वर्षा के आसार हैं।

मेष : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। संतान एवं संतानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।
बृषभ : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी।   
मिथुन : पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव।   
कर्क : पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं।  
सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति संभव।   
कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। नकारात्मक चिंताओं को त्याग क्षमता पर भरोसा करें।    
तुला : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी।    
धनु : सगे-संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। बीती बातों का भूलने की चेष्ठा करें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से महत्ता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से आप उत्साहित होंगे।      
मकर : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। 
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए प्रयत्नशील होंगे। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।    
मीन : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। राजनीतिज्ञों का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment