3 से 9 नवम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 03 Nov 2019 12:05:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 से 9 नवम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।


3 से 9 नवम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लायें।    
वृषभ-अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। ईवरीय आस्था से आपका मन प्रभावित होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। कार्यक्षेत्र में अपनी  बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।     
मिथुन-ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु  उद्वेलित करेंगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से परेशान होंगे। मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक काय्रें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 

कर्क-महत्वकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। संवेदनीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-अच्छे समय का आगाज हो गया है। अत: सही परिश्रम कर समय का लाभ उठायें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताओं का समावेश होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा निखरेगी।
कन्या-विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन से ब्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों  से कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।   
तुला-मन में नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। यह सप्ताह सुखद व मांगलिक होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-अव्यस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में छवि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओ के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। कोई लम्बी दूरी की यात्रा का योग है। अच्छी योजनाएं मन में नयी  उमंग का संचार करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन का समय है। आय के नये साधन सुलभ होंगे। कोई मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से उत्साह अनुभूति  होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
धनु-रोजगार क्षेत्र में धनागम के नये स्रेत्र बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मन परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। नयी योजनाओं से प्रगति संभव।
हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद होगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असुंतलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय संभव। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। नये दायित्वों की वृद्धि से मन में चिंता संभव। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। अनवरत् परिश्रम से महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कुंठा अथवा हीनभाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment