बुधवार, 30 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 30 Oct 2019 04:00:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 30 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 30 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक रिश्तों में कटुता न पनपने दें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।         
बृषभ : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।           
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।            

कर्क : रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।     
सिंह : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता संभव।      
कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि  आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।        
तुला : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।      
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों की बात इधर से उधर करना एवं बिना वजह दूसरों की आलोचना ठीक नही है। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन के लाभ से वंचित करेगा।   
धनु : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें।  
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।   
कुंभ : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। रोजगार में मिले नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।      
मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग हैं। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनीतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment