बृहस्पतिवार, 25 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 25 Jul 2019 02:14:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 25 जुलाई, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 25 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      
बृषभ : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। संतान संबंधित दायित्वों पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें।      
मिथुन : पारिवारिक तनावों से मन परेशान होगा। भविष्य को बेहतर बनने के लिए मन नये महत्वपूर्ण फैसलों पर विचारमग्न होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति संभव। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।      
कर्क : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेंगी व्यग्र मन के कारण महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा होगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे।

सिंह : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में संतुष्ट रहें।  
कन्या : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
तुला : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अवरोधित कार्य हल होंगे।  
वृश्चिक : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी।   
धनु : गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। आलस्य का त्याग करें।
मकर : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। मांगलिक कार्यों हेतु व्यस्तता रहेगी।
कुंभ : भविष्य संबंधी चिंताएं छोड़ सही दिशा में परिश्रम करें। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बीती बातों को भूल वर्तमान समय के हिसाब से चलें।   
मीन : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment