बुधवार, 24 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 24 Jul 2019 05:32:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 24 जुलाई, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 24 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनाएगा।         

बृषभ : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे। सुंदर अभिलाषाएं मन में प्रसन्नता लाएगी। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।       
मिथुन : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घर में खुशहाली रहेगी।    
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।     

सिंह : जीविका क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।     
कन्या : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां परेशान करेंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।       
तुला : भविष्य को लेकर मन में चिंता व उदासी रहेगी। सगे-संबंधियों के बीच अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग न करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी।    
धनु : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी  घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी। कार्य-पेश में लाभ के आसार बढ़ेंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।  
मकर :  विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये संबंधों के सहयोग से कठिनाइयां दूर होंगी।    
कुंभ : असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।   
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं को नियंत्रण करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment