मंगलवार, 23 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 23 Jul 2019 12:02:18 AM IST

कैसा रहेगा आपका मंगलवार, 23 जुलाई, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 23 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों के साथ भावनात्मक तालमेल बिठायें।             
बृषभ : निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। सगे-संबंधों में मधुरता कायम रखें। बिना वजह दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा।      

सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां ब्यस्तता बढ़ाएंगी।
कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।     
तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन तत्पर रहेगा
वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।      
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीनता न आने दें। नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा।          
मकर : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।    
कुंभ : थोड़ा स्वास्थ को लेकर मन में चिंता हो सकती है। महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।   
मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक इंतजार करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment