शुक्रवार, 26 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 26 Jul 2019 06:29:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 26 जुलाई, 2019 का राशिफल।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

मेष : असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ऊर्जा के साथ केंद्रित होंगे। प्रणय संबंध में मन केंद्रित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। 
बृषभ : जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव।              
मिथुन : नये कायार्ें में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। अत्याधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की आशंका है। घर में खुशहाली होगी।      
कर्क : भावुकतावश किसी संबंधी की बातें कष्ट पहुंचा सकती हैं। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा।

सिंह : मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी परन्तु इससे अभिमानी न बने। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन में चिंता संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।       
कन्या : सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा निखरेगी।             
तुला : अच्छे अवसरों का लाभ उठाएंगे। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ सकता है
वृश्चिक : भावुकतावश संबंधों में शोषण की आशंका है। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से उत्साहित होंगे।  संबंधों में मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।  
धनु : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। परिश्रम से आर्थिक लाभ मिलेगा। नयी ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। बिगड़े संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें। व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।   
मकर : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में आपकी महत्ता बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में नये आसारों से उत्साहित होंगे। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।    
कुंभ : दूसरों को आकषिर्त करने का आपके अंदर क्षमता है। इसका भरपूर उठाएंगे। मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं।    
मीन : पूर्वाग्रहवश अपने निकट संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता मिलेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। भौतिक सुख बढ़ेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment