28 जुलाई से 3 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 28 Jul 2019 06:51:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जुलाई से 3 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। प्रयासरत् क्षेत्रोय में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता के आसार हैं। आवेश में किये कार्य से हनि संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     

वृषभ-भौतिक सुख-साधनों में अत्याधिक व्यय का योग है। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। अस्थिर मन पर काबू करने का प्रयास करें। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे। आपका अधिक बोलना छबि को कुप्रभावित करता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में निर्णय न लें।  

मिथुन-एक साथ कई जिम्मेदारियों से बोझिल होंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। मनोबल के साथ कार्यक्षेत्र में संलग्न होना सफलता का सूचक है। किसी अप्रत्यासित सफलता की ओर कदम बढ़ेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। माता का भरपूर सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा में निखरेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-ब्यय में संतुलन बनायें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं  शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।     

सिंह-नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। भविष्य संबंधी नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।  आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। सामाजिक कार्यों एवं संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अर्थाभाव बहुत सारी जिम्मेदारियों की पूर्ति में कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर मत लें।   

तुला-  इस सप्ताह बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। संवेदशीलता एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए यह समय महत्पूर्ण कहा जाएगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।

वृश्चिक- हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। घरेलू उलझनों को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। धनागम के नये स्रोत बनेंगे। रविवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित करता है। इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा-प्रतियोगिता प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु- किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शिक्षार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में अनवरत् परिश्रम के लिए स्वयं ही केंद्रित होंगे।
राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। आय-व्यय में संतुलन बनाने की चेष्ठा करें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक काय्रें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

मकर-राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। मन आर्थिक सुदृढ़ता के लिए तत्पर होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन को लेकर मन उत्साहित रहेगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से आपकी निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे।

कुंभ-कार्यक्षेत्र में पूर्ण उत्साह के साथ आर्थिक प्रगति हेतु केंद्रित होंगे। उच्च स्तरीय संबंधों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें।  

मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। कर्ज मन पर दबाव बनाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। वर्तमान में मनोबल का अभाव उत्साह में कमी ला सकता है। माता के स्वास्थ को लेकर मन में चिंता संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment