सोमवार, 29 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 29 Jul 2019 05:48:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 29 जुलाई, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 29 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : परिवारिक संबंधों कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।       
बृषभ:नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी बिपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे।            
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कर्क : आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। 
सिंह : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।         
कन्या : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।         

तुला : दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।  कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।          
वृश्चिक : प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।       
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।
मकर : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।      
कुंभ :  किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधी मधुरता बढ़ेगी।         
मीन:नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment