मंगलवार, 30 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 30 Jul 2019 06:31:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 30 जुलाई, 2019 का राशिफल।




मंगलवार, 30 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। नयी-नयी महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करें।          
बृषभ : सगे-संबंधों में भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।        
मिथुन : तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। शासन-सत्ता में सफलताएं अर्जित होंगी। उच्चस्तरीय लोगों के सानिध्य से मनोबल मजबूत होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।
कर्क : किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। समय के साथ स्वभावभाव में लचीलापन लायें।          
सिंह : स्वयं को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। कुछ संबंधों के प्रति मधुरता बढ़ेगी।        

कन्या : कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। आर्थिक सबलता के मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा।     
तुला : सगे-संबंधों में भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। पुराने संबंधों के प्रति भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। मन अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी।
वृश्चिक : निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी फिर भी नये आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे।   
धनु : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। किसी अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव होगा। 
मकर : व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र में कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बढ़ेंगे। कार्य-पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति होगी।   
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कायोंर्ं का बोझ महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment