बुधवार, 31 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 31 Jul 2019 05:57:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 31 जुलाई, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 31 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।      
बृषभ : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।           
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।          
कर्क : रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।     

सिंह : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।     
कन्या : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्यों आगे बहुत सारी समस्याएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।       
तुला : बीत गयी बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।      
वृश्चिक : दूसरों की बात इधर से उधर न करें। निर्थक दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।
धनु : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मन पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की संभव।  
मकर : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।   
कुंभ : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।      
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। राजनैतिक सरगर्मियां ब्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment