बृहस्पतिवार, 1 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 01 Aug 2019 05:44:16 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 1 अगस्त, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 1 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : नयी महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी किंतु उचित समय पर समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न होगा।    
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से मन में उत्साह का संचार होगा।    
मिथुन : नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। उच्चस्तरीय लोगों के सानिध्य से मनोबल मजबूत होगा।
कर्क : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ति हेतु चिंता समाप्त होगी। समय व स्थिति के अनुसार स्वभावभाव में लचीलापन लायें। संबंधियों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी।

सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। अच्छी कल्पनाएं मन में उत्साह का संचार करेंगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। घर में खुशहाली रहेगी।     
कन्या : अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।   
तुला : अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लिए मन नयी-नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा।  
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। 
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलताएं मिलेंगी।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। 
कुंभ : कार्य-पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment