शुक्रवार, 2 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 02 Aug 2019 06:33:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 2 अगस्त, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 2 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष: परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। सन्तति एवं सन्तानोत्पति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य को सावधानीपूर्वक करें। 
बृषभ: कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी। कार्य क्षेत्र में सम्बन्धों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी।   
मिथुन: पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों। समाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव।   
कर्क: पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं। 

सिंह: समान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह अभाव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है।   
कन्या: नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।    
तुला: निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैंकिसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।     
वृश्चिक: नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों में आकषिर्त मन पर अंकुश लगाएं। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।   
धनु: सम्बन्धों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाएं। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रीयता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी।  महत्वपूर्ण सफलता जीवन में नए उत्साह का संचार करेगी।
मकर: ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित सरिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा। आकाक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। 
कुंभ: प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।    
मीन: जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं में व्यय अपेक्षित है। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का अहसास होगा। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment