मंगलवार, 26 मार्च, 2019 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 26 Mar 2019 05:07:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 26 मार्च, 2019 का राशिफल/पंचांग।


मंगलवार, 26 मार्च, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:18, काशी-प्रात: 05:56, कानपुर-प्रात: 06:06, पटना-प्रात: 05:47, देहरादून-प्रात: 06:15, गोरखपुर-प्रात: 05:54, लखनऊ-प्रात: 06:04 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:35, काशी-सायं 06:11, कानपुर-सायं 06:22, पटना-सायं 06:03, देहरादून-सायं 06:32, गोरखपुर-सायं 06:10, लखनऊ-सायं 06.20 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:09, काशी-रात्रि 23:38, कानपुर-रात्रि 23:51, पटना-रात्रि 23:30, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:09, गोरखपुर-रात्रि 23.39, लखनऊ-रात्रि 23.50 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:09, काशी-प्रात: 09:51, कानपुर-प्रात: 10:23, पटना-प्रात: 09:42, देहरादून-प्रात: 10:02, गोरखपुर-प्रात: 09:47, लखनऊ-प्रात: 09:57 बजे। राहुकाल 03:00 से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 05, शक् संवत् 1940। चैत्र कृष्ण षष्ठी, संवत् 2075, सौर (मीन) चैत्र मास की 13, प्रविष्टें। रज्जब 18, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी रात्रि 08:02 बजे तक तदन्तर सप्तमी तिथि शुरु। अनुराधा नक्षत्र प्रात: 07:15 बजे तक तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र शुरु। सिद्धि योग सायं 05:03 बजे तक तदन्तर व्यतिपात योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा शुरु रात्रि 08:02 बजे से (स्वर्ग), रवियोग शुरु प्रात: 07:15 बजे से, वृद्ध अंगारक पर्व (बुढ़वा मंगल)।  
मौसम : पश्चिमोत्तरीय पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर रात्रि में ठंडक में वृद्धि होगी। उत्तरीय मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ होगा।

मेष : सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि का योग है। जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।
बृषभ : पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। रोजगार क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे।      
मिथुन : आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लायें।      
कर्क : भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।      
सिंह : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें।
कन्या : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वपूर्ण दयित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा।
तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। 
वृश्चिक : नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
धनु : जीविका में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। जरूरी कार्यों में आलस्य न करें। 
मकर : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में लापरवाही हितकर नहीं है। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।
कुंभ : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment