सोमवार, 25 मार्च, 2019 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 25 Mar 2019 01:37:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 25 मार्च, 2019 का राशिफल/पंचांग।


सोमवार, 25 मार्च, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:20, काशी-प्रात: 05:57, कानपुर-प्रात: 06:07, पटना-प्रात: 05:48, देहरादून-प्रात: 06:16, गोरखपुर-प्रात: 05:55, लखनऊ-प्रात: 06:05 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:34, काशी-सायं 18:11, कानपुर-सायं 18:22, पटना-सायं 18:02, देहरादून-सायं 18:32, गोरखपुर-सायं 18:10, लखनऊ-सायं 18:19 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 23:11, काशी-रात्रि 22:41, कानपुर-रात्रि 22:54, पटना-रात्रि 22:32, देहरादून-रात्रि 23:10, गोरखपुर-रात्रि 22:42, लखनऊ-रात्रि 22:52 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:25, काशी-प्रात: 09:06, कानपुर-प्रात: 09:16, पटना-प्रात: 08:57, देहरादून-प्रात: 09:19, गोरखपुर-प्रात: 09:03, लखनऊ-प्रात: 09:12 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

राष्ट्रीय चैत्र 04, शक् संवत् 1940। चैत्र कृष्ण पंचमी, संवत् 2075, सौर (मीन) चैत्र मास की 12, प्रविष्टें। रज्जब 17, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु।
चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी (04) रात्रि 20:00 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। विशाखा नक्षत्र प्रात: 07:03 बजे तक, तदन्तर अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र योग सायं 18:13 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। रंगपंचमी, विजय गोविन्द हलन्दर (मणिपुर), यायीजय योग 07:03 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक, सर्वार्थसिद्धि योग प्रात: 07:03 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक, यमघण्ट एवं यमदंष्ट्र योग सूर्योदय से प्रात: 07:03 बजे तक।
मौसम: पूर्ववत् दिन के अपेक्षा पूरे उत्तर भारत में तापमान मे काफी वृद्धि होगा। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी ठंड में काफी कमी होगी। उत्तर भारत के मैदानी ईलाकों में भी मौसम साफ होगा परन्तु रात्रि में पछुआ चलने से मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा।
मेष : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।     
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केन्द्रित होगा। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। शिक्षा के दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन : कठिनाइयों एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।
कर्क : भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्यधिक संभावना है।     
सिंह : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।    
कन्या : शिक्षा की दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है । पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।
तुला: विभागीय परिवर्तन से थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नवीन कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।  
वृश्चिक: आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अत्यधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। 
धनु: भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी। नशीले पदाथरे का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।  
मकर: योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। नये कार्यों से लाभ। उत्साह में वृद्धि होगी।   
कुंभ: पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिन्तित। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी।
मीन: अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। बिगड़े हुए संबंधों में फिर प्रगाणता बढ़ेगी। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment