साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग

Last Updated 24 Mar 2019 01:20:36 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग।


साप्ताहिक राशिफल

रविवार, 24 मार्च, 2019, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:21, काशी-प्रात: 05:58, कानपुर-प्रात: 06:09, पटना-प्रात: 05:49, देहरादून-प्रात: 06:17, गोरखपुर-प्रात: 05:56 लखनऊ-प्रात: 06:06 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:34, काशी-सायं 06:10, कानपुर-सायं 06:21, पटना-सायं 06:02, देहरादून-सायं 06:31, गोरखपुर-सायं 06:09, लखनऊ-सायं 06:19 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10:10, काशी-रात्रि 09:42, कानपुर-रात्रि 09:54, पटना-रात्रि 09:33, देहरादून-रात्रि 10:09, गोरखपुर-रात्रि 09:42, लखनऊ-रात्रि 09:52 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08:43, काशी-प्रात: 08:23, कानपुर-प्रात: 08:33, पटना-प्रात: 08:14, देहरादून-प्रात: 08:38, गोरखपुर-प्रात: 08:20, लखनऊ-प्रात: 08:30 बजे। राहुकाल 04:30 बजे से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 03, शक् संवत् 1940। चैत्र कृष्ण चतुर्थी, संवत् 2075, सौर (मीन) चैत्र मास की 11, प्रविष्टें। रज्जब 16, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी रात्रि 20:52 बजे तक तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। चित्रा नक्षत्र प्रात: 07:41 बजे तक तदन्तर विशाखा नक्षत्र शुरु। हषर्ण योग रात्रि 20:04 बजे तक तदन्तर वज्र योग शुरु। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 01:28 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 09:42 बजे, ईस्टर सण्डे।                                                                                                   
मौसम : पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ठंडा होगा। उत्तरीय मैदानी क्षेत्रों में हवा चलने से मौसम ठंडा होगा। उत्तरीय मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसिम साफ होगा।



मेष-महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन में चिंता संभव। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लांछन से बचें। गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     
वृषभ-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।     
मिथुन-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन में चिंता संभव। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी एवं प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं  सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ बनाएंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। कुछ आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। बिद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
तुला-यह सप्ताह जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। अविवाहितों के विवाह तय होने का भी समय है। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।
वृश्चिक-आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। आय के कुछ नये साधन सुलभ होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद व उत्साह की अनुभूति होगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
धनु-यह सप्ताह बहुत ही सुखद व मांगलिक रहेगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक सक्रियता एवं ब्यस्तता बढ़ेगी। 
आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति सभव। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की  ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।
मकर-नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की प्रति समुचित व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।
मीन-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी। घर-परिवार में खुशहाल माहौल होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment